कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के भाई की प्रकाश का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। प्रकाश के खिलाफ कृष्णा नगर कोतवाली में जालसाजी समेत अन्य धाराओं में कई एफ आई आर दर्ज हैं। आरोपी के लगातार फरार होने के कारण राजधानी पुलिस ने उस पर ₹20000 का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश मैं कई जगह छापेमारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दी प्रकाश राजधानी में छुपा हुआ हो सकता है। सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की लोकेशन लगातार बदल रही है। सोमवार को कृष्णा नगर पुलिस ने दी प्रकाश के घरवालों से नए सिरे से पूछताछ की थी। इस दौरान आरोपी की लोकेशन के बारे में कुछ जानकारी मिल पाई थी। हालांकि पुलिस को परिवार जन से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की एक टीम सादी वर्दी में भी प्रकाश के घर के बाहर मौजूद रही। जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखती रही। उधर विकास की पत्नी ऋचा बेटे के साथ 2 दिन पहले अधिकारियों से मिलने कृष्णा नगर कोतवाली पहुंची थी।
रिचा अपने पक्ष को रखने आई थी। हालांकि अधिकारियों के बाहर होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अब गौरतलब है कि 2 जुलाई की रात में विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। इस मामले में उज्जैन से विकास को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी कानपुर मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में मौत हो गई थी। वहीं 2 जुलाई को पुलिस कर्मियों पर हमले की जानकारी मिलने के बाद ही प्रकाश भी घर से फरार हो गया था। जिसकी तलाश अभी तक जारी है।