भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने बीती रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। नलिनी बिल्लौर की जेल में बंद है। जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया इस बारे में नलिनी के वकील ने यह जानकारी दी।
नलिनी के वकील के मुताबिक जेल में पिछले 29 साल से बंद नलिनी ने ऐसा पहली बार करने की कोशिश की है। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर से झगड़ा हो गया था। नलिनी का जिस से झगड़ा हुआ था। वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
वकील ने कहा कि नलिनी ने ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं की। इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उनके वकील के मुताबिक नलिनी का पति मुरूगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में ही बंद है। उसने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। उनके वकील ने कहा कि इनका यह मुद्दा कोर्ट में उठाया जाएगा।
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में बंद है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा लंबे समय तक कैद काट रही महिलाएं हैं। वह एलटीटी के लिए काम करने वाले मुरूगन श्री हरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया। तब वह 2 महीने की गर्भवती थी जेल में ही उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया। वही उनकी लड़की और लंदन में डॉक्टर है। चेन्नई में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्री हरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में काम किया करती थी।