केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। लॉक डाउन का यह चौथा चरण 18 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक लोग डाउन 4 में इलाकों को कुल 5 जोन में बांटा गया है।
ये होंगे वो 5 जोन:
1. कंटेनमेंट जोन
2. बफर जोन
3. रेड जोन
4. ग्रीन जोन
5. ऑरेंज जोन
गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट और बफर जोन रेड और ऑरेंज उनके भीतर होंगे। जिनका निर्धारण जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। ऐसा भी माना जा सकता है कि मुख्य रूप से जॉन 3 ही होंगे बाकी 2 जोन (कंटेनमेंट और बफर) रेड और ऑरेंज ऑन के भीतर ही निर्धारित किए जाएंगे।
केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों पर छोड़ी निर्धारण की जिम्मेदारी:
केंद्र में इस बार जोनों की जिम्मेदारी केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों पर छोड़ी है सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों को इनका निर्धारण करना है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी इस गाइडलाइन में कहा गया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग बीमार लोग, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे चाहे वह किसी जो उनके भी हो वह घर पर ही रहेंगे। इन लोगों को इलाकों से बाहर केवल इलाज या बेहद जरूरी काम के लिए ही जाने की इजाजत मिलेगी।